पेट्रोल खत्म होने पर मजाक से 2 पक्ष भिड़े:हरदोई के बाबरपुर में नौटंकी के दौरान मारपीट, युवक के पेट में लगी गोली

Nov 07, 2026 - 11:33
0
पेट्रोल खत्म होने पर मजाक से 2 पक्ष भिड़े:हरदोई के बाबरपुर में नौटंकी के दौरान मारपीट, युवक के पेट में लगी गोली
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने पर शुरू हुआ विवाद नौटंकी के दौरान मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान अभिषेक के पेट में गोली लगी। मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हुए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जानकारी के मुताबिक, बाबरपुर निवासी अभिषेक शुक्रवार शाम अपने चचेरे भाई राज बाबू के साथ नई गाड़ी लेकर आया था। गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने पर दूसरे पक्ष के राजेश उर्फ टमटम और अंशुल ने उनका मजाक उड़ाया। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आसपास के लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया। दूसरे पक्ष पर गोली मारने का आरोप कुछ देर बाद गांव में चल रही नौटंकी के दौरान दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इसी बीच गोली चलने से अभिषेक के पेट में दाहिनी तरफ चोट लगी। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मारपीट में राजा बाबू, उनके पिता रावेश और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए। सभी घायलों को पीएचसी पाली ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे ने गोली चलने से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि अभिषेक पक्ष की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User