बकाया 8 किलो मुर्गे को लेकर तीन भाइयों पर हमला:सुल्तानपुर में लाठी-डंडों और चापड़ से वार, पुलिस ने पिता-पुत्र को पकड़ा
सुल्तानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र के लोहंगी गांव में मंगलवार सुबह मुर्गा सप्लाई करने पहुंचे तीन भाइयों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बकाया 8 किलो मुर्गे को लेकर हुए विवाद में उन पर लाठी-डंडों और चापड़ से वार किया गया। हमले में तीनों भाइयों के सिर में चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। बकाया मुर्गा मांगने पर हुआ विवाद कूरेभार थाना क्षेत्र के सुरजीपुर (रतापुर) निवासी रियाज अहमद पुत्र मंसूर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई मेराज अहमद, फिरोज अहमद और अफरोज अहमद मुर्गा कारोबारी सुशील पाल की पिकअप चलाते हैं। तीनों दुकानों पर मुर्गे की सप्लाई करते हैं। शिकायत के मुताबिक, मंगलवार 10 नवंबर को सुबह करीब 7 बजे तीनों भाई लोहंगी गांव में हासिम अली की दुकान पर मुर्गा पहुंचाने गए थे। इसी दौरान हासिम अली के पड़ोसी मो. अली शाह, बुद्धू उर्फ उमर और बुद्धू के बेटे इरफान व एहसान वहां पहुंचे। उन्होंने पहले का बकाया 8 किलो मुर्गा मांगा। विरोध करने पर लाठी-डंडों और चापड़ से हमला तीनों भाइयों ने कहा कि मुर्गा कारोबारी सुशील पाल के आने पर ही बकाया मुर्गा दिया जा सकेगा। आरोप है कि इस बात पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और चापड़ से हमला कर दिया। तीनों भाइयों के सिर में चोटें आईं। शिकायत के अनुसार, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पिता-पुत्र हिरासत में धनपतगंज पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार शुक्ला को सौंपी गई है। पुलिस ने मो. उमर उर्फ बुद्धू और उसके बेटे मो. एहसान को हिरासत में लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)