दीपावली के पटाखों के डिस्टर्बेंस से डॉग हुए आक्रामक:कानपुर में 100 से ज्यादा लोगों को काटा-दौड़ाया, डॉ नासिर बोले- सावधानी बरतेंं

Nov 11, 2026 - 07:35
0
दीपावली के पटाखों के डिस्टर्बेंस से डॉग हुए आक्रामक:कानपुर में 100 से ज्यादा लोगों को काटा-दौड़ाया, डॉ नासिर बोले- सावधानी बरतेंं
कानपुर में दिवाली की रात से 48 घंटे के भीतर कुत्तों के आक्रामक होने की घटनाएं अचानक बढ़ गईं। कानपुर चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद नासिर के मुताबिक, कार्तिक महीने में कुत्तों का ब्रीडिंग सीजन पीक पर होता है। इस दौरान कुत्ते प्रजनन की प्रक्रिया में सक्रिय रहते हैं। ऐसे में तेज आवाज और शोर से भी वे उत्तेजित हो जाते हैं। दिवाली के दौरान पटाखों की धमाकेदार आवाज से कुत्ते परेशान होकर आक्रामक हो सकते हैं और आसपास से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में इस मौसम में आवारा कुत्तों से दूरी बनाए रखने और सावधानी से निकलने की जरूरत है। डॉ. नासिर ने बताया कि इस महीने कुत्ते ज्यादातर झुंड में रहते हैं। कार्तिक महीने में उनके प्रजनन की प्रक्रिया चलती है। ऐसे में उन्हें किसी तरह की छेड़छाड़ या डिस्टर्बेंस बर्दाश्त नहीं होता। अगर कोई व्यक्ति उनके आसपास जाता है या उन्हें परेशान करता है, तो वे आक्रामक होकर हमला कर सकते हैं। 48 घंटे में करीब 100 लोगों को कुत्तों ने काटा या दौड़ाया कानपुर में दिवाली की रात से सोमवार, 9 नवंबर तक कुत्तों के हमले में घायल लोगों के आंकड़ों की बात करें तो करीब 100 लोगों को कुत्तों ने काटा या दौड़ाया। कुत्तों ने ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाया। इनमें मुख्य रूप से जाजमऊ, कैंट, रेलबाजार, महाराजपुर और सनिगवां क्षेत्र शामिल रहे। ज्यादातर मामले दिवाली की रात सामने आए, जबकि अगले दिन दोपहर तक भी घटनाएं हुईं। इसी तरह महाराजपुर इलाके में मंगलवार को भी कुत्तों के हमले की 10 से ज्यादा घटनाएं सामने आईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पटाखों की आवाज के बीच कुत्ते अचानक आक्रामक हो गए और बच्चों व बुजुर्गों को निशाना बनाया। 10 नवंबर को ही कई लोग सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाए। अब पढ़िए, कानपुर चिड़ियाघर के वन्यजीव चिकित्सक ने जो वजह बताया कानपुर चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. नासिर ने बताया कि दीपावली के आसपास कुत्तों के आक्रामक होने की एक बड़ी वजह उनका ब्रीडिंग सीजन भी है। कार्तिक महीने में स्ट्रीट डॉग्स का ब्रीडिंग सीजन पीक पर होता है। इस दौरान मादा कुत्ते हीट में होती हैं और उनके आसपास नर कुत्तों के झुंड इकट्ठा रहते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति उनके करीब से गुजरता है या उन्हें किसी तरह से परेशान करता है, तो वे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं और आक्रामक होकर हमला कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रीडिंग के दौरान नर कुत्तों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी बढ़ा रहता है, जिससे उनमें आक्रामकता और हमला करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। वहीं, दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी और पटाखों का तेज शोर भी उनकी बेचैनी बढ़ाता है। अगर कुत्तों का कोई झुंड मेटिंग के दौरान पटाखों की आवाज से परेशान होता है और उसी समय कोई व्यक्ति उनके आसपास से गुजरता है, तो वे उस पर हमला कर सकते हैं। डॉक्टर बोले- कुत्तों के झुंड से दूरी बनाकर रखें डॉ. नासिर ने लोगों को सलाह दी कि अगर कहीं कुत्तों का झुंड बैठा हो, खासकर ब्रीडिंग सीजन के दौरान, तो उनके पास जाने या उन्हें छेड़ने से बचें। रास्ते से गुजरते समय उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखें। इसके अलावा, कुत्तों के आसपास पटाखे न छुड़ाएं। तेज आवाज से वे परेशान और उत्तेजित हो सकते हैं, जिससे उनके आक्रामक होने की आशंका बढ़ जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User