बाइक की टक्कर से युवक की मौत:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसा, बाइक सवार घायल
उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां डॉक्टरों ने पैदल जा रहे युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अवस्थीखेड़ा मोड़ के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सहदानी गांव निवासी धीरज (22), पुत्र परमेश्वर, मंगलवार देर रात बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अवस्थीखेड़ा मोड़ के पास उसकी बाइक की पैदल जा रहे युवक से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैदल जा रहा युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। वहीं, बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे धीरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान नहीं होने से पुलिस के सामने उसकी शिनाख्त कराने की चुनौती है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)