बलिया के स्कूल में दीपावली उत्सव:पारंपरिक परिधानों में शिक्षक-विद्यार्थियों ने किया रैम्प वॉक, बांटी गईं मिठाइयां

Nov 05, 2026 - 16:22
0
बलिया के स्कूल में दीपावली उत्सव:पारंपरिक परिधानों में शिक्षक-विद्यार्थियों ने किया रैम्प वॉक, बांटी गईं मिठाइयां
बलिया में सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में बृहस्पतिवार को दीपावली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रैम्प वॉक में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों, विद्यालय के निदेशक अखिलेश सिंह, प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। रैम्प वॉक में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद निदेशक के साथ हाई टी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को दीपावली की मिठाइयां वितरित की गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User