बलिया में डीएम ने नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया:BLO को दो दिन में 50-50 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश

Nov 28, 2026 - 16:02
0
बलिया में डीएम ने नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया:BLO को दो दिन में 50-50 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बलिया के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी विकास खंड हनुमानगंज के इंगलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल देवकली पहुंचे। वहां तीन बीएलओ मौजूद थीं। उन्होंने हर बीएलओ को तय समय में 50-50 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया। ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने स्कूल के प्राध्यापकों और शिक्षकों से अभियान में सहयोग करने को कहा। शिक्षक बच्चों के माता-पिता से पूछें कि परिवार में किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में छूटा तो नहीं है। नाम दर्ज न होने पर संबंधित फॉर्म भरवाकर उसे जुड़वाने की कार्रवाई करें। उन्होंने बीएलओ को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने की जानकारी दें। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय धरहरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय धरहरा, प्राथमिक विद्यालय कुम्हैला, प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर-2, जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिकंदरपुर, प्राथमिक विद्यालय खेजुरी और प्राथमिक विद्यालय खरसड़ा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बीएलओ को अगले दो दिनों में 50-50 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया। साथ ही पुनरीक्षण का काम जिम्मेदारी और पारदर्शिता से पूरा करने को कहा, ताकि कोई पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User