पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार:बहराइच में ममता तीन साल से फरार थी; पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा

Nov 28, 2026 - 16:02
0
पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार:बहराइच में ममता तीन साल से फरार थी; पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा
बहराइच में रानीपुर पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में करीब तीन साल से फरार आरोपी ममता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला 29 अक्टूबर 2023 का है। पुलिस के मुताबिक, रानीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी धर्मराज पुत्र छोटेलाल की पत्नी ममता अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी। ममता मूल रूप से हरदुआ दुर्गापुर की रहने वाली है। आरोप है कि पत्नी के इस कदम और प्रताड़ना से आहत होकर धर्मराज ने खुद और अपने तीन बच्चों रितिक, छाया और मुस्कान को कीटनाशक दवा पिला दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मराज की मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों की जान बच गई। धर्मराज के भाई की शिकायत पर रानीपुर थाने में ममता के खिलाफ मुकदमा नंबर 213/23 दर्ज किया गया था। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। घटना के बाद से ममता फरार थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। बाद में 8 नवंबर 2025 को पुलिस ने उसकी फरारी के दौरान ही कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। थानाध्यक्ष हरेंद्र नाथ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टेढ़ी पुलिया तिराहा, गड़रेयिनपुरवा मझौव्वा के पास से ममता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User