बलिया में गायत्री महायज्ञ की तैयारी बैठक:1 जनवरी को होगा महायज्ञ, कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां
बलिया में महावीर घाट गंगा मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर जनपदीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 17 ब्लॉकों और शहर के 27 वार्डों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गोष्ठी में 1 से 4 जनवरी 2027 तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। जिला संयोजक रविंद्र पांडेय, जिला युवा समन्वयक राकेश पांडेय, सुग्रीव यादव, रामाश्रय यादव, दिनेश पांडेय, रामजन्म मौर्य, हरे राम और बृजेश पांडेय ने आयोजन की तैयारियों पर विचार रखे। महोत्सव के पहले दिन 1 जनवरी को सुबह 9 बजे झांकियों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 5 बजे संगीत प्रवचन होगा। 2 जनवरी को सुबह 7 बजे देवपूजन, गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार और शाम 5 बजे संगीत प्रवचन होगा। 3 जनवरी को सुबह 7 बजे गायत्री महायज्ञ और शाम 5 बजे संगीत प्रवचन एवं दीपयज्ञ होगा। 4 जनवरी को सुबह 7 बजे गायत्री महायज्ञ एवं पूर्णाहुति का कार्यक्रम निर्धारित है। गोष्ठी में 40 दिवसीय 24 घंटे के अखंड जप की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इसके लिए वार्ड और ब्लॉक स्तर पर दिनवार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्र में शाम 4 बजे से अगले दिन शाम 4 बजे तक जप का समय निर्धारित कर लोगों को इससे जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला संयोजक ने जनशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत शांतिकुंज जाने वाले परिजनों की अंतिम सूची तैयार किए जाने की जानकारी भी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)