ठाकुरपुर गौशाला में गोवर्धन पूजा:आरती उतारकर खिलाया गुड़ और चना, गोवंश के संरक्षण का लिया संकल्प
बाराबंकी में ठाकुरपुर स्थित गौशाला में मंगलवार को गोवर्धन पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। ग्राम प्रधान विकेश वर्मा और सचिव तेजभान के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने पूजा-अर्चना की और गोवंश की सेवा की। पूजन के बाद ग्राम प्रधान विकेश वर्मा, भाजपा नेता पुष्पेंद्र शुक्ला उर्फ अंशू सहित अन्य लोगों ने गोमाता को गुड़, चना और फल खिलाए। इस दौरान लोगों ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। साथ ही गोवंश के संरक्षण और सेवा का संकल्प लिया। गोवर्धन पूजा को लेकर गौशाला में श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। लोगों ने गोवर्धन भगवान की पूजा की और गोमाता की आरती उतारी। सभी ने गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए आगे भी प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)