पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकराई तेज रफ्तार कार:बलिया से लखनऊ जा रहा था परिवार, एयरबैग खुलने से बची पांचों की जान

Nov 25, 2026 - 18:09
0
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकराई तेज रफ्तार कार:बलिया से लखनऊ जा रहा था परिवार, एयरबैग खुलने से बची पांचों की जान
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम नीलगाय से टकराकर तेज रफ्तार कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा अखंडनगर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 176.900 के पास हुआ। कार में 5 लोग सवार थे, जो एयरबैग खुलने और समय रहते नियंत्रण होने से सुरक्षित बच गए। हालांकि, टक्कर में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। बलिया से लखनऊ जा रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक, कार (UP 04 WK 4196) बलिया से लखनऊ जा रही थी। बुधवार शाम करीब 4:15 बजे अखंडनगर क्षेत्र में किलोमीटर 176.9 के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। कार चला रहे आशुतोष पुत्र जगदीश ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 4 मिनट में पहुंची रेस्क्यू टीम एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) के जरिए शाम 4:19 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम, कोरल पेट्रोलिंग, एंबुलेंस और अखंडनगर के सुरक्षा अधिकारी धनेश प्रसाद मौके पर पहुंचे। टीम ने कार में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जांच में किसी को गंभीर चोट नहीं मिली। हाइड्रा से हटवाई गई क्षतिग्रस्त कार एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए सुरक्षा टीम ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर 182 टोल प्लाजा पर खड़ा कराया। नीलगाय के शव को भी सड़क से हटवा दिया गया। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User