नेहरू एनक्लेव में देव दीपावली:महिलाओं ने सामूहिक पूजन कर आपसी सौहार्द के साथ मनाया पर्व

Nov 25, 2026 - 18:09
0
नेहरू एनक्लेव में देव दीपावली:महिलाओं ने सामूहिक पूजन कर आपसी सौहार्द के साथ मनाया पर्व
लखनऊ में महाशिवचक डॉक्टर राधेंद्र शुक्ला के आवाहन पर नेहरू एनक्लेव जनकल्याण समिति की ओर से देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। नेहरू एनक्लेव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से ईश पूजन एवं पवित्र त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाया। भगवान शिव की प्रिय कार्तिक पूर्णिमा पर विजय के उपलक्ष्य में दीपावली पर्व का अंतिम दिन मनाया जाता है। कार्यक्रम में मीनाक्षी कलहंस, प्रेमा चौहान, नीरू उपाध्याय, प्रभा गुप्ता, पूनम मिश्रा, रूना श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की। आयोजन में महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने सामूहिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User