बलरापुर में आज अखबार नहीं, पढ़िए बड़ी खबरें:तुलसीपुर में जूते की दुकान में आग लगी, देवी पाटन मंदिर में 11 हजार दीप जले

Nov 09, 2026 - 16:58
0
बलरापुर में आज अखबार नहीं, पढ़िए बड़ी खबरें:तुलसीपुर में जूते की दुकान में आग लगी, देवी पाटन मंदिर में 11 हजार दीप जले
तुलसीपुर में नई बाजार चौक स्थित जूते-चप्पल की दुकान में देर रात आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया है। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का जूते-चप्पल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें दीपोत्सव का पीठाधीश्वर महंत योगी ने पूजन कर किया शुभारंभ तुलसीपुर के शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में दीपावली पर दीपोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में 11 हजार मिट्टी के दीप जलाए गए। मां पाटेश्वरी के दर्शन और दीपोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें बलरामपुर में क्रेटा पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल बलरामपुर के मनकापुर–सादुल्लानगर हाईवे पर अहिरौली के सामने रविवार को क्रेटा कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हुए। इनमें दो की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User