दीपावली पर लक्ष्मी-पूजन के रखे 5लाख रुपये में लगी आग:3 लाख की नकदी जलकर राख, सुतली बम की चिंगारी से हुआ हादसा

Nov 09, 2026 - 16:58
0
दीपावली पर लक्ष्मी-पूजन के रखे 5लाख रुपये में लगी आग:3 लाख की नकदी जलकर राख, सुतली बम की चिंगारी से हुआ हादसा
प्रयागराज के करछना इलाके में दीपावली पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यापारी के घर लक्ष्मी पूजन के लिए रखी 5 लाख रुपये की नकदी में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते करीब 3 लाख रुपये जलकर राख हो गए। घटना के बाद व्यापारी परिवार की दीपावली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जानकारी के मुताबिक, दीपावली की शाम व्यापारी परिवार ने घर में विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया था। पूजन के लिए घर में करीब 5 लाख रुपये की नकदी रखी गई थी। इसके बाद परिवार के सदस्य और अन्य लोग घर से कुछ दूरी पर गली में सुतली बम जलाकर आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान सुतली बम से निकली एक चिंगारी हवा में उड़कर सीधे उस जगह जा गिरी, जहां नकदी रखी हुई थी। चिंगारी गिरते ही नोटों की गड्डी में आग लग गई। जब तक परिवार के लोगों की नजर उस ओर पड़ी, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने और नकदी बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक करीब 3 लाख रुपये जलकर राख हो चुके थे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग घर के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद से व्यापारी परिवार सदमे में है। दीपावली के दिन हुई इस घटना की इलाके में चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User