दीपोत्सव के बाद अब चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी:रामनगरी में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब; सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं को लेकर बनेगा विशेष प्लान, परिक्रमा मार्ग का होगा निरीक्षण

Nov 09, 2026 - 16:58
0
दीपोत्सव के बाद अब चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी:रामनगरी में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब; सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं को लेकर बनेगा विशेष प्लान, परिक्रमा मार्ग का होगा निरीक्षण
दसवें दीपोत्सव के भव्य आयोजन के बाद अब रामनगरी अयोध्या में प्रशासन का अगला फोकस चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा होगा। दीपोत्सव के समापन के साथ ही प्रशासन इन दोनों प्रमुख धार्मिक आयोजनों की तैयारियों में जुटेगा। परिक्रमा में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक का खाका तैयार किया जाएगा। चौदहकोसी परिक्रमा 18 और 19 नवंबर को होगी, पंचकोसी परिक्रमा 20 और 21 नवंबर को होगी। दोनों परिक्रमा अयोध्या की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल हैं। इन आयोजनों में श्रद्धालु निर्धारित परिक्रमा मार्ग पर पैदल चलकर रामनगरी की परिक्रमा करते हैं। इस दौरान अयोध्या के प्रमुख मंदिरों, मठों और धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता है। परिक्रमा के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। परिक्रमा मार्ग पर रहेंगी विशेष व्यवस्थाएं प्रशासन की प्राथमिकता परिक्रमा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाना होगा। इसके लिए मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग और सहायता केंद्र बनाए जाने की योजना तैयार होगी। सुरक्षा और यातायात पर रहेगा विशेष जोर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा का विस्तृत खाका तैयार करेगा। प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से भीड़ की निगरानी की जाएगी। दीपोत्सव के सफल आयोजन के बाद प्रशासन के सामने अब कम समय में परिक्रमा की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चुनौती होगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर तैयारियों को गति दी जाएगी। ADZ लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि परिक्रमा और कार्तिक पूर्णा को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएगें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User