बरेली के केंद्रीय विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

Nov 06, 2026 - 21:12
0
बरेली के केंद्रीय विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक
बरेली में केंद्रीय विद्यालय, उत्तर पूर्व रेलवे में ‘हमारी किशोरी, हमारी शक्ति’ अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षिका राखी गंगवार के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता, श्वेत प्रदर (लिकोरिया), सर्वाइकल कैंसर और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बिना किसी झिझक के साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर परामर्श प्राप्त करने की सुविधा के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे। इस दौरान शिक्षिका कंचन रावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से राखी गंगवार का ग्रीन प्लांट भेंट कर स्वागत किया गया। राखी गंगवार ने कहा कि किशोरियों को सही उम्र में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User