बस्ती मंडल की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उतरेगी:तीन खिलाड़ी आरक्षित सूची में; मुकाबले 16 से 23 नवंबर 2026 तक होंगे
बस्ती मंडल की 16 खिलाड़ियों की टीम पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय बस्ती ने टीम तैयार कर भेजी है। तीन खिलाड़ियों को आरक्षित सूची में रखा गया है। प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर 2026 तक होगी।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय बस्ती के क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने शनिवार को बताया कि टीम की सूची देवीपाटन मंडल, गोंडा के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी को भेजी गई है। यह सूची 3 नवंबर 2026 को जारी पत्र के आधार पर भेजी गई। पत्र में बस्ती मंडल की टीम को प्रतियोगिता में शामिल कराने का अनुरोध किया गया है।
जारी सूची में 16 खिलाड़ियों के नाम हैं। टीम के साथ एक टीम मैनेजर भी नामित किया गया है। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि वे खिलाड़ियों के साथ समन्वय कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल कराने की व्यवस्था करें।
पत्र के मुताबिक, सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ ले जानी होगी। खिलाड़ियों को इसकी जानकारी पहले से देने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)