सड़क हादसे में फुफेरे भाइयों की मौत:हरदोई में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों टक्कर मारी

Nov 14, 2026 - 15:53
0
सड़क हादसे में फुफेरे भाइयों की मौत:हरदोई में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों टक्कर मारी
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आपस में फुफेरे भाई थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक युवक उछलकर सड़क से करीब 10 मीटर दूर जा गिरा। हादसा सुबह करीब 8:15 बजे लूमामऊ-महगवां मार्ग पर सुजनिया बाजार के पास हुआ। एक साथ दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। जरूरी काम से घर से निकले थे दोनों फुफेरे भाई अतरौली थाना क्षेत्र के गहिरा गांव निवासी अनुज (27) पिता राजेंद्र अपने फुफेरे भाई आकाश (22) पिता छोटेलाल, निवासी फतेहपुर मजरा गोड़वा के साथ बाइक से निकले थे। दोनों किसी जरूरी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सुजनिया बाजार के पास पहुंची, घने कोहरे के बीच एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की पुलिस के बीच कहासुनी राहगीरों की सूचना पर अतरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अज्ञात वाहन की पहचान कर मुकदमा दर्ज करने और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने बताया- हादसे की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User