बुजुर्ग की हत्या के आरोप में चचेरा भाई-भतीजा अरेस्ट:सुलतानपुर में जमीन दूसरे को देने से नाराज थे आरोपी, ईंट से कूचकर मारा था

Nov 21, 2026 - 23:11
0
बुजुर्ग की हत्या के आरोप में चचेरा भाई-भतीजा अरेस्ट:सुलतानपुर में जमीन दूसरे को देने से नाराज थे आरोपी, ईंट से कूचकर मारा था
सुल्तानपुर में शनिवार रात बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के आरोपी चचेरे भाई और भतीजा को गिरफ्तार कर लिया गया। जमीन की जुताई-बुवाई और बंटवारे को लेकर उनका चचेरे भाई और भतीजे से विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान दोनों ने ईंट से उनके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना जिला मुख्यालय 7 किलोमीटर दूर कोतवाली नगर क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक सत्यनारायण पाल (72), पुत्र रामबोध पाल, अविवाहित थे। शनिवार सुबह करीब 7 बजे उनका चचेरे भाई सियाराम पाल पिता रामनाथ पाल और भतीजे प्रदीप पाल, पिता सियाराम पाल से जमीन की जुताई-बुवाई और बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने सत्यनारायण पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे चचेरे भाई को जमीन देने की कर रहे थे बात ASP बृजनारायण सिंह ने बताया कि सत्यनारायण की जमीन की जुताई-बुवाई अब तक आरोपी पक्ष ही करता था। कुछ दिनों से वह अपनी जमीन दूसरे चचेरे भाई को देने और उससे खेती कराने की बात कह रहे थे। इसी बात से आरोपी नाराज थे। इसी रंजिश में दोनों ने उनसे विवाद किया और हमला कर दिया। घटना के बाद घायल सत्यनारायण को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल सुलतानपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन और शिकायतकर्ता विश्वम्भर पाल, पिता रामनाथ पाल की शिकायत पर कोतवाली नगर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… 2 बीघा जमीन के लिए बुजुर्ग की हत्या:सुल्तानपुर में ईंट से कूचकर मार डाला, चचेरा भाई हिरासत में सुल्तानपुर में 2 बीघा जमीन के विवाद में 70 साल के बुजुर्ग की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। आरोप है कि शौच के लिए जाते समय गांव के स्कूल के पास उनके चचेरे भाई और भतीजे ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर गिर गए। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User