लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या हुई:जन्मोत्सव के दूसरे दिन गायक रवि बेरीवाल ने भजन सुनाए, भक्तिमय माहौल रहा
लखनऊ के बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम जन्मोत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या आयोजित की गई। कोलकाता के भजन गायक रवि बेरीवाल ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। देर रात तक मंदिर परिसर भजनों और बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। रवि बेरीवाल ने ‘कीर्तन की है रात बाबा, आज थाने आनो है’, ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ और ‘लखदातार म्हारो श्याम’ जैसे लोकप्रिय भजन सुनाए। इसके बाद ‘मेरा श्याम बड़ा दयालु है’, ‘सांवरे की महफिल को सजाना’ और ‘तेरी रहमत का दरिया सरेआम चल रहा है’ की प्रस्तुति दी। भक्ति में लीन होकर नाचे श्रद्धालु ‘श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार है’, ‘सुनो श्याम प्यारे’, ‘अर्जी हमारी सुन लो खाटू वाले’ और ‘खाटू बुलाता है, मुझे खाटू बुलाता है’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया और बाबा श्याम के जयकारे लगाए। पूरे मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। जन्मोत्सव पर हो रहे धार्मिक आयोजन मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव के तहत मंदिर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे दिन भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रुपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अनुराग साहू, अनिल गुप्ता, सुधीश गर्ग, लोकेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल और पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)