मेरठ के शशांक बने NSUI पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष:कांग्रेस ने की लिस्ट जारी, 2019 से डीयू की राजनीति में रहे सक्रिय

Nov 29, 2026 - 10:43
0
मेरठ के शशांक बने NSUI पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष:कांग्रेस ने की लिस्ट जारी, 2019 से डीयू की राजनीति में रहे सक्रिय
मेरठ के शशांक शर्मा को NSUI ने पश्चिमी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार रात कांग्रेस की तरफ से NSUI कार्यकर्ताओं को पद वितरण की लिस्ट जारी की गई। इसमें मेरठ के शशांक शर्मा को भी अहम पद मिला है। शशांक पिछले सात सालों से NSUI के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली विश्विद्यालय की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। उनको ये जिम्मेदारी मिलने पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। किसान परिवार के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी मेरठ रोहटा ब्लॉक के रासना गांव के रहने वाले शशांक के पिता किसान हैं। शशांक 2019 से दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति के माध्यम से संगठन में सक्रिय हैं। उन्होंने छात्र हितों के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते हुए संगठन में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वर्तमान में वे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में विधि (LL.B.) के छात्र हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। करीब दो सालों से प्रदेश अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर संगठन में छात्र इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब शशांक को ये जिम्मा मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User