बुलेट के लिए गर्भवती पत्नी को बेल्ट से पीटा:सुलतानपुर में ब्लीडिंग होने पर घर से निकाला, पति समेत 3 पर केस
सुलतानपुर में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने पर तीन माह की गर्भवती महिला को बेल्ट से पीटने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि पिटाई के बाद उसे रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके बावजूद ससुराल वालों ने उसके गहने और सामान छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। परिजनों ने उसे ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद महिला सुलतानपुर पहुंची और पुलिस से शिकायत की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद और तीन जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच निरीक्षक हंसमती को सौंपी गई है। शादी के बाद से बुलेट की मांग का आरोप प्राथमिकी के मुताबिक, कोतवाली नगर क्षेत्र के गोराबारिक निवासी महिला की शादी 20 फरवरी 2026 को लम्भुआ थाना क्षेत्र के सरैया निवासी दीप प्रकाश से हुई थी। महिला का आरोप है कि विदाई के समय से ही ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ठाणे में पति के साथ रहती थी महिला शादी के बाद महिला को महाराष्ट्र के ठाणे स्थित दिवा पूर्व इलाके में ले जाया गया। वहां पति दीप प्रकाश, सास सावित्री देवी, ननद संगीता और जेठ जयप्रकाश, सत्य प्रकाश व ओम प्रकाश पर कम दहेज लाने और बुलेट नहीं मिलने को लेकर परेशान करने का आरोप है। रात एक बजे बेल्ट से पीटने का आरोप महिला के मुताबिक, 1 नवंबर की रात करीब एक बजे पति ने उसके साथ मारपीट की और बेल्ट से पीटा। उस समय वह तीन माह की गर्भवती थी। पिटाई के बाद उसे रक्तस्राव शुरू हो गया और हालत बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने उसके गहने और सामान छीन लिया और सिर्फ पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। अस्पताल में इलाज के बाद पहुंची सुलतानपुर परिजनों ने महिला को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, ठाणे में भर्ती कराया। इलाज के बाद वह 5 नवंबर को सुलतानपुर पहुंची और महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने 6 नवंबर को पति, सास, ननद और तीन जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। मामले की जांच निरीक्षक हंसमती कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)