धनतेरस पर फर्रुखाबाद में 80 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी:850 बाइक-स्कूटी और 22 कारें बिकीं, राफा बाजार में 25 करोड़ से अधिक का कारोबार

Nov 07, 2026 - 07:08
0
धनतेरस पर फर्रुखाबाद में 80 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी:850 बाइक-स्कूटी और 22 कारें बिकीं, राफा बाजार में 25 करोड़ से अधिक का कारोबार
फर्रुखाबाद में शुक्रवार को धनतेरस पर बाजारों में सुबह से देर रात तक खरीदारी का दौर चला। सराफा बाजार, बर्तनों की दुकानों, वाहन शोरूम और शॉपिंग मॉल में ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, बर्तन, मोबाइल और वाहन खरीदे। व्यापारियों ने जिले में 80 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद जताई। वहीं, धनतेरस पर करीब 850 बाइक और स्कूटी की बिक्री हुई। कई लोगों ने घरों और दुकानों में भगवान धन्वंतरि की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। वाहन खरीदने के लिए शोरूम पहुंचे ग्राहकों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। व्यापारियों ने धनतेरस को लेकर पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। सराफा बाजार में 25 करोड़ से अधिक का कारोबार नेहरू रोड, सेठ गली, चूड़ी वाली गली, फतेहगढ़, कानपुर रोड और कचहरी रोड स्थित सराफा दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने चांदी के सिक्कों के साथ पायल, अंगूठी, टॉप्स और चेन जैसे हल्के आभूषण खरीदे। दिवाली पूजन के लिए चांदी के गणेश-लक्ष्मी की भी मांग रही। सराफा कारोबारी शिवांग ने बताया कि इस बार चांदी के सिक्कों और हल्के वजन के सोने के आभूषणों की मांग अधिक रही। जिले में 500 से ज्यादा छोटी-बड़ी सराफा दुकानें हैं। धनतेरस पर सराफा बाजार में 25 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ। बर्तनों की दुकानों पर भी खूब बरसीं लक्ष्मी लोहाई रोड, चौक, बूरा वाली गली, ठंडी सड़क, नितगंजा, भोलेपुर और नेहरू रोड पर बर्तनों की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ रही। संपन्न परिवारों ने डिनर सेट, डोगा और आटा रखने की डेग खरीदी। वहीं, मध्यमवर्गीय परिवारों ने चम्मच सेट, लोटा, दूध की बाल्टी और स्टील के टिफिन खरीदे। दुकानदार सोनू पाल ने बताया कि इस बार पीतल के साथ स्टील और क्रॉकरी के बर्तनों की मांग अधिक रही। लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी की। 850 बाइक और स्कूटी की हुई बिक्री धनतेरस पर वाहन खरीदने की परंपरा के चलते बढ़पुर, आवास विकास तिराहा और नेकपुर स्थित शोरूम में भी खूब रौनक रही। पहले से बुकिंग कराने वाले ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में बाइक और स्कूटी की डिलीवरी ली। शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सड़क तक वाहन सजा रखे थे। हीरो शोरूम के मैनेजर ने बताया कि धनतेरस पर करीब 400 बाइक बिकीं। टीवीएस के मैनेजर के मुताबिक जिले में 300 बाइक की बिक्री हुई। इसके अलावा करीब 150 स्कूटी भी बिकीं। इस तरह जिले में कुल करीब 850 दोपहिया वाहन ग्राहकों ने खरीदे। धनतेरस पर 22 कारों की भी डिलीवरी धनतेरस के अवसर पर जिले में 22 कारों की भी बिक्री हुई। ज्यादातर ग्राहकों ने पहले से ही कारों की बुकिंग करा रखी थी। शुभ मुहूर्त में शोरूम पहुंचकर लोगों ने अपनी नई कारों की डिलीवरी ली। मोबाइल शोरूम पर भी उमड़ी भीड़ मोबाइल की दुकानों और बड़े शोरूम में भी धनतेरस पर खूब खरीदारी हुई। ग्राहकों ने कीपैड मोबाइल से लेकर महंगे स्मार्टफोन और आईफोन तक खरीदे। कई शोरूम में बैंक कर्मचारी ग्राहकों को फाइनेंस और लोन की सुविधा देने के लिए मौजूद रहे। मोबाइल कारोबारियों के मुताबिक त्योहार के चलते बिक्री में तेजी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User