बुलंदशहर में बिजली कर्मचारियों की बैठक:संविदा कर्मियों को हटाने और उत्पीड़न पर जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी

Nov 21, 2026 - 15:24
0
बुलंदशहर में बिजली कर्मचारियों की बैठक:संविदा कर्मियों को हटाने और उत्पीड़न पर जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी
बुलंदशहर में बिजली कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बिजली एंप्लॉई यूनियन के कार्यालय में संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर आरसी द्विवेदी ने की। इसमें बिजली की बढ़ती मांग, कर्मचारियों की घटती संख्या, काम के बढ़ते बोझ और फेशियल अटेंडेंस के नाम पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बावजूद कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है। नई टेस्ट परीक्षण व्यवस्था के नाम पर वर्षों से काम कर रहे अभियंताओं के कामकाज में निजी कंपनियों की भूमिका बढ़ रही है। संघर्ष समिति के संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारी काम के भारी बोझ के नीचे दबे हैं। वर्टिकल व्यवस्था से कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि 150 से अधिक संविदा कर्मियों को काम से हटाया जा चुका है। इंजीनियर आरसी द्विवेदी ने कहा कि बिजली की बढ़ती मांग के बीच ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसका दंड अवर अभियंताओं पर डाला जा रहा है। प्रणाली की खामियों की जिम्मेदारी कर्मचारियों पर डालना उचित नहीं है। बैठक में कहा गया कि ऊर्जा मंत्री संयुक्त संघर्ष समिति के साथ हुए समझौते को लागू नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों के पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User