स्टेट टीम ने फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया:अधिकारियों ने व्यवस्थाएं सही बताईं; एसएनसीयू में 16 बेड पर 31 बच्चे भर्ती थे
स्टेट की टीम ने शनिवार को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल के पुरुष और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम के अधिकारियों ने व्यवस्थाएं सही बताईं। जबकि एसएनसीयू में 16 बेड पर 31 बच्चे भर्ती थे। हालांकि टीम ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रदेश स्तर पर देंगे। टीम में लखीमपुर खीरी के डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा और डॉ. नरेश कुमार शामिल थे। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी का जायजा लिया। इसके बाद पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। टीम ने ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता और फ्रीजर बेड की जानकारी ली। सीटी स्कैन केंद्र में रोज होने वाले स्कैन और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इसके बाद टीम एनआरसी पहुंची और वहां भर्ती कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। अधिकारियों ने एनआरसी की बाकी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। बताया गया कि एनआरसी के मामले में फर्रुखाबाद प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसके बाद टीम ने एसएनसीयू में बेड की जानकारी ली। टीम लेबर रूम भी पहुंची। वहां कर्मचारियों से रोज होने वाले प्रसव, ऑपरेशन और सामान्य प्रसव की संख्या पूछी। महिला अस्पताल की ओपीडी में टीम टीकाकरण कक्ष पहुंची। ड्यूटी पर तैनात एएनएम से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली और पूछा कि नवजात को पहली बार कौन-कौन से टीके लगाए जाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)