दिवाली की आतिशबाजी के बाद प्रयागराज की हवा जहरीली:AQI 500 के पार, सुबह से छाई धुंध

Nov 09, 2026 - 10:20
0
दिवाली की आतिशबाजी के बाद प्रयागराज की हवा जहरीली:AQI 500 के पार, सुबह से छाई धुंध
प्रयागराज में दिवाली की आतिशबाजी के बाद वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब हो गया है। सोमवार सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार दर्ज किया गया। रविवार को AQI 400 के ऊपर था, लेकिन देर रात तक हुई आतिशबाजी के बाद सोमवार सुबह प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया। सुबह से ही शहर के कई इलाकों में धुंध छाई रही। रात में पटाखों से निकले धुएं के कारण आसमान में स्मॉग की मोटी परत दिखाई दी। सुबह धूप निकलने के बावजूद धुंध का असर बना हुआ है। आतिशबाजी के बाद AQI 500 के पार दिवाली की रात लोगों ने जमकर पटाखे और आतिशबाजी की। इससे हवा में धुआं और प्रदूषित कण बढ़ गए। सोमवार सुबह प्रयागराज का AQI 500 के पार पहुंच गया। प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धूप निकलने के बाद भी छाई रही धुंध सोमवार सुबह से ही शहर में धूप निकली हुई है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में धुंध दिखाई दे रही है। दिवाली की रात पटाखों से निकला धुआं वातावरण में जमा है। इसका असर सुबह भी देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में भी सुबह के समय हल्के कोहरे का असर बना हुआ है। दिन में 32 डिग्री रहेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम हल्की धुंध और दिन में धूप निकलने का सिलसिला जारी रह सकता है। रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User