चचेरे भाई की शादी में डीजे पर नाचते-नाचते गिरा फौजी:सहारनपुर में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, छुट्टी पर आए थे घर

Nov 25, 2026 - 21:12
0
चचेरे भाई की शादी में डीजे पर नाचते-नाचते गिरा फौजी:सहारनपुर में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, छुट्टी पर आए थे घर
सहारनपुर में नागल क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय फौजी दुष्यंत कुमार (32) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती तौर पर मौत की वजह हृदय गति रुकना (हार्ट अटैक) मानी जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के चाचा की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए… पनियाली कासिमपुर गांव निवासी दुष्यंत कुमार भारतीय सेना में क्लर्क के पद पर तैनात थे। वे 5 नवंबर को छुट्टी लेकर अपने चाचा व सेवानिवृत्त सैनिक रणपाल के बेटे देवकरण की शादी में शामिल होने गांव आए थे। मंगलवार रात कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात 2:30 बजे नाचते हुए अचानक गिरे घुड़चढ़ी के दौरान रात करीब 2:30 बजे दुष्यंत डीजे पर नाच रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दुष्यंत की मौत हो गई। माता-पिता के इकलौते बेटे थे दुष्यंत के पिता आजाद वीर ने उन्हें पढ़ा-लिखाकर सेना में भर्ती कराया था। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। करीब पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं है। चाचा व पूर्व सैनिक रामपाल ने बताया कि दुष्यंत 2012 में ऑर्डिनेंस विभाग में क्लर्क पद पर भर्ती हुए थे और करीब 14 साल से देश की सेवा कर रहे थे। इकलौते बेटे और फौजी की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह खबर भी पढ़िए… गाजीपुर में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या:गेट पर बाहर से ताला लगा था, घर के अंदर मिले लहुलूहान शव गाजीपुर में बुधवार सुबह 8 बजे महिला और उसकी 8 साल की बेटी के शव घर के अंदर मिले। दोनों का गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। घटना के समय मां-बेटी घर पर अकेली थीं। मेन गेट पर बाहर से ताला लगा था। मृतकों की पहचान जुबैन निशा (35) और उनकी बेटी एमन (8) के रूप में हुई है। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। घटना जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव की है। पूरी खबर पढ़िए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User