ठगों ने 2 दिन में खाते से निकाले 1.45 लाख:देवरिया में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति ने दर्ज कराया केस
देवरिया के बैतालपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से दो दिनों में 1.45 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बुधवार शाम छह बजे अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो दिनों में तीन बार निकाली रकम बैतालपुर क्षेत्र के ईटवा गांव के रहने वाले रमायन यादव का खाता पंजाब नेशनल बैंक की भोपा बाजार शाखा में है। उनके मुताबिक, 10 नवंबर 2026 को उनके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए। इसके अगले दिन 11 नवंबर को खाते से दो बार में 25 हजार और 20 हजार रुपए निकाले गए। इस तरह दो दिनों में कुल एक लाख 45 हजार रुपए निकाल लिए गए। 1930 और साइबर पोर्टल पर की शिकायत रमायन यादव ने बताया कि खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में प्रार्थना पत्र देकर रकम वापस कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)