छठ पर घर जाने की राह मुश्किल,:महानगरी के स्लीपर में 81, वंदे भारत स्लीपर के थर्ड एसी में 91 और चेयरकार में 149 तक वेटिंग

Nov 11, 2026 - 15:56
0
छठ पर घर जाने की राह मुश्किल,:महानगरी के स्लीपर में 81, वंदे भारत स्लीपर के थर्ड एसी में 91 और चेयरकार में 149 तक वेटिंग
छठ पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। 12 से 15 नवंबर तक वाराणसी आने-जाने वाली कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। महानगरी एक्सप्रेस के स्लीपर में 81, साबरमती एक्सप्रेस में 78 और वंदे भारत चेयरकार में 149 तक वेटिंग पहुंच गई है। नई वंदे भारत स्लीपर में भी राहत नहीं है। यहां थर्ड एसी में 91 और सेकंड एसी में 69 तक वेटिंग है। फर्स्ट एसी में कुछ तारीखों पर टिकट बुकिंग ही बंद हो गई है। टिकट नहीं मिलने का असर ट्रेनों में भीड़ के रूप में दिख रहा है। मुंबई से वाराणसी आ रहे यात्री सीट नहीं मिलने पर ट्रेन के दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे हैं। कैंट स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है। इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग रेलवे की 11 नवंबर को तैयार उपलब्धता सूची के मुताबिक, महानगरी एक्सप्रेस (22178) में 12 नवंबर को थर्ड एसी में 8, सेकंड एसी में 6 और स्लीपर में 56 वेटिंग थी। 13 नवंबर को थर्ड एसी में 21 और स्लीपर में 67 वेटिंग दर्ज हुई। 14 नवंबर को थर्ड एसी में 27, सेकंड एसी में 10 और स्लीपर में 67 वेटिंग थी। 15 नवंबर को स्लीपर की वेटिंग 81 तक पहुंच गई। साबरमती एक्सप्रेस (19168) में 12 नवंबर को थर्ड एसी में 15, सेकंड एसी में 4 और स्लीपर में 78 वेटिंग दर्ज की गई। 13 नवंबर को भी स्लीपर में 61 वेटिंग रही। वहीं वंदे भारत चेयरकार (22415) में 15 नवंबर को चेयरकार में 149 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 27 वेटिंग दर्ज है। वंदे भारत स्लीपर में टिकट बुकिंग बंद वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर (27421) में 12 नवंबर को फर्स्ट एसी में 12, सेकंड एसी में 32 और थर्ड एसी में 66 वेटिंग थी। 13 नवंबर को फर्स्ट एसी में टिकट बुकिंग बंद यानी रिग्रेट की स्थिति थी। सेकंड एसी में 64 और थर्ड एसी में 66 वेटिंग थी। 14 नवंबर को भी फर्स्ट एसी में टिकट उपलब्ध नहीं था। सेकंड एसी में 69 और थर्ड एसी में 91 वेटिंग पहुंच गई। 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद भी दबाव यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए वाराणसी कैंट और बनारस स्टेशन को मिलाकर 10 जोड़ी यानी 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें 7 जोड़ी वाराणसी कैंट से और 3 जोड़ी बनारस स्टेशन से शुरू होती हैं। कैंट से दिल्ली, चंडीगढ़, कटरा, बठिंडा और अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें हैं। वहीं बनारस से मुंबई और कोलकाता के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के मुताबिक, मंडल से 40 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा 80 स्पेशल ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव है। 80 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें भी मंडल से होकर गुजरती हैं। इसके बावजूद वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। स्टेशन पर भीड़, सुरक्षा के इंतजाम वाराणसी कैंट स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर के मुताबिक, त्योहार पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। स्टेशन पर 113 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था भी की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User