कौशांबी मेडिकल कॉलेज में जबड़े के ट्यूमर का ऑपरेशन सफल:निकाली गईं दांत जैसी 12 संरचनाएं, महीने भर बाद निकले असली दांत

Nov 11, 2026 - 15:56
0
कौशांबी मेडिकल कॉलेज में जबड़े के ट्यूमर का ऑपरेशन सफल:निकाली गईं दांत जैसी 12 संरचनाएं, महीने भर बाद निकले असली दांत
कौशांबी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जबड़े के दुर्लभ ट्यूमर ओडोंटोमा का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान मरीज के जबड़े से दांत जैसी 12 असामान्य संरचनाएं निकाली गईं। खास बात यह रही कि ऑपरेशन के करीब एक माह बाद जबड़े में फंसे दो प्राकृतिक स्थायी दांत भी अपने आप बाहर आ गए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। जांच में मिला ओडोंटोमा ट्यूमर प्राचार्य ने बताया कि मरीज ऊपरी जबड़े में सूजन और स्थायी दांत नहीं निकलने की समस्या से परेशान था। जांच के दौरान चिकित्सकों को बड़े ओडोंटोमा का पता चला। यह एक प्रकार का दंत विकार है, जिसमें दांत जैसी असामान्य संरचनाएं विकसित हो जाती हैं। ये संरचनाएं प्राकृतिक दांतों को बाहर निकलने से रोक सकती हैं। 12 असामान्य संरचनाएं निकालकर दांत सुरक्षित रखे प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चिकित्सकीय टीम ने स्थानीय एनेस्थीसिया देकर सावधानीपूर्वक ऑपरेशन किया। इस दौरान ट्यूमर से दांत जैसी 12 संरचनाएं निकाली गईं। चिकित्सकों ने जबड़े में फंसे प्राकृतिक दांतों को सुरक्षित रखा। ऑपरेशन के करीब एक माह बाद फॉलोअप जांच की गई। इसमें ऑपरेशन वाली जगह स्वस्थ मिली। साथ ही मरीज के दोनों स्थायी दांत-कैनाइन और लेटरल इंसाइजर-अपने आप बाहर आ गए। इन चिकित्सकों ने किया ऑपरेशन सर्जरी में डॉ. अरुण पांडेय (असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डेंटल सर्जन), डॉ. हेमलता द्विवेदी (एसोसिएट प्रोफेसर) और डॉ. ऋचा डोकानिया (सीनियर रेजिडेंट) की प्रमुख भूमिका रही। इसके अलावा डॉ. प्रीति, डॉ. आरती, डॉ. अविनाश, डॉ. शिवांगी, डेंटल हाइजीनिस्ट श्रृंखला वर्मा और वार्ड बॉय वीरेंद्र कुमार ने सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस सफलता का श्रेय उन्होंने चिकित्सकीय टीमवर्क और संस्थान की बढ़ती क्षमताओं को दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User