चित्रकूट के 42 किसानों के खातों में सहायता राशि पहुंची:दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 1.88 करोड़ रुपए मिले; 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक दिए
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत बुधवार शाम 4 बजे चित्रकूट के 42 लाभार्थियों के बैंक खातों में 1 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपए भेजे गए। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 4,300 लाभार्थियों को कुल 215 करोड़ रुपए की सहायता दी। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चुने गए 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र भी दिए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चित्रकूट कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में जिले के लाभार्थियों को सहायता राशि की जानकारी दी गई। जिले की चारों तहसीलों से चुने गए 20 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रतीकात्मक चेक दिए। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। योजना के तहत चित्रकूट के 42 लाभार्थियों के खातों में कुल 1,88,25,000 रुपए सीधे भेजे गए। यह सहायता दुर्घटना में जान गंवाने या प्रभावित होने वाले किसानों के परिवारों के लिए है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)