गोरखपुर में आज 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से राप्तीनगर ओल्ड, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़ें इलाके प्रभावित होंगे

Nov 13, 2026 - 00:58
0
गोरखपुर में आज 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से राप्तीनगर ओल्ड,  दुर्गाबाड़ी  उपकेंद्र से जुड़ें इलाके प्रभावित होंगे
गोरखपुर में शुक्रवार को रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते लेकर 5 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी फेस तीन, मोती पोखरा, पत्रकार पुरम, दूरदर्शन फीडर, विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11 केवी हनुमंत नगर फीडर,विद्युत उपकेंद्र शाहपुर, विद्युत उपकेंद्र रानीबाग के 11 केवी रानीबाग फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि तय समय से पहले पानी भरने और बिजली से जुड़े सभी जरुरी काम निपटा लें। ताकि कटौती के दौरान किसी को कोई दिक्कत न हो। जैसे ही काम पूरा हो जाएगा सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User