बदायूं में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत:भाई दूज मनाकर पति के साथ बाइक से लौट रही थी
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5 बजे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वह पति के साथ भाई दूज मनाकर मायके से ससुराल लौट रही थी। बितरोई रेलवे फाटक के पास पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके से पति के साथ लौट रही थी महिला गुन्नौर निवासी पिंकी की शादी संजय से हुई थी। पिंकी का मायका बदायूं के बितरोई में है। मंगलवार को वह पति के साथ भाई दूज मनाने मायके आई थी। शाम को दोनों बाइक से ससुराल लौट रहे थे। पति के सामने ट्रक ने कुचला बितरोई रेलवे फाटक के पास पीछे से आए ट्रक ने पिंकी को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय पति संजय बाइक चला रहे थे। सूचना पर पहुंची मुजरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पिंकी के चार बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही बितरोई स्थित मायके में परिजन पहुंच गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)