चित्रकूट में 40 लाख श्रद्धालुओं ने की पंचकोसी परिक्रमा:दीपावली अमावस्या का 5 दिवसीय मेला संपन्न, 2025 के मुकाबले भीड़ कम
चित्रकूट में दीपावली अमावस्या का पांच दिवसीय मेला बुधवार को संपन्न हो गया। मेले में करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान कामतानाथ की पंचकोसी परिक्रमा की। दीपदान और दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि, 2025 की दीपावली के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। सुरक्षा और यातायात के रहे इंतजाम मेले के दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य के इंतजाम किए थे। रामघाट, परिक्रमा मार्ग और प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ पर नजर रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। स्वास्थ्य शिविरों में 2,681 श्रद्धालुओं का इलाज स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 6 से 8 नवंबर तक चिकित्सा शिविरों और स्वास्थ्य केंद्रों में 2,681 श्रद्धालुओं का इलाज किया गया। रामघाट में 319, खोही परिक्रमा मार्ग में 541, रेलवे क्रॉसिंग शिविर में 524 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में 247 मरीजों का उपचार हुआ। हंस फाउंडेशन की एंबुलेंस और चिकित्सा शिविरों में 579 लोगों को इलाज मिला। वहीं, मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 65 मरीजों का उपचार किया। श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के साथ डॉक्टरों की सलाह भी दी गई। 439 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाया मेले में बिछड़े श्रद्धालुओं की मदद के लिए नगर पालिका ने छह खोया-पाया केंद्र संचालित किए। पोद्दार इंटर कॉलेज, पर्यटन तिराहा, फूड प्लाजा, रामघाट प्रवेश द्वार समेत प्रमुख स्थानों पर ये केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों के माध्यम से 439 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया। पुलिस और नगर पालिका के मुताबिक, दर्ज बिछड़े लोगों का कोई मामला लंबित नहीं रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)