कर्नाटक में कांग्रेस की सेना ट्रेनिंग योजना पर संत नाराज:बोल-अग्निवीर योजना में नहीं हुआ हिंदू-मुस्लिम का भेद,फिर सैन्य प्रशिक्षण के नाम पर अलग व्यवस्था क्यों?

Nov 11, 2026 - 08:24
0
कर्नाटक में कांग्रेस की सेना ट्रेनिंग योजना पर संत नाराज:बोल-अग्निवीर योजना में नहीं हुआ हिंदू-मुस्लिम का भेद,फिर सैन्य प्रशिक्षण के नाम पर अलग व्यवस्था क्यों?
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सैन्य प्रशिक्षण देने के नाम पर निविदा जारी किए जाने का मामला अब सियासी और सामाजिक बहस का मुद्दा बन गया है। इसको लेकर स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की सेना और अग्निवीर योजना में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर कोई भेदभाव नहीं है, तो फिर सैन्य प्रशिक्षण के लिए अल्पसंख्यक समुदाय को अलग से क्यों चुना जा रहा है? उन्होंने इसे महज दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि देश के लिए खतरे की घंटी बताया। गृहयुद्ध की तैयारी है- स्वामी जितेंद्रानंद स्वामी जितेंद्रानंद ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक कल्याण की आड़ में मुस्लिम युवाओं को अलग से सैन्य प्रशिक्षण देने की पहल देश को गृहयुद्ध की आग में धकेलने की साजिश है। उन्होंने कहा कि हथियार चलाना और सैनिक प्रशिक्षण हासिल करना हर देशभक्त नागरिक का अधिकार होना चाहिए, इसमें धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। गुजरात दंगों और एहसान जाफरी का भी किया जिक्र कांग्रेस को चेतावनी देते हुए उन्होंने गुजरात दंगों और एहसान जाफरी का भी जिक्र किया। कहा कि कांग्रेस को अपने फैसलों के दूरगामी परिणाम याद रखने चाहिए। कर्नाटक का हिंदू समाज कायर नहीं है। अगर देश में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक के नाम पर टकराव पैदा करने की कोशिश हुई तो संविधान और भारतीय सेना उससे कैसे निपटेंगे, यह पूरी दुनिया देखेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User