चित्रकूट में गधा मेले में देशभर के व्यापारी पहुंचे:मंदाकिनी किनारे गधों की खरीद-बेच, अमिताभ, शाहरुख और मिथुन के नाम वाले गधों पर लग रही बोली

Nov 09, 2026 - 08:38
0
चित्रकूट में गधा मेले में देशभर के व्यापारी पहुंचे:मंदाकिनी किनारे गधों की खरीद-बेच, अमिताभ, शाहरुख और मिथुन के नाम वाले गधों पर लग रही बोली
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे सोमवार सुबह 6 बजे से सालाना गधा मेला लगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान से व्यापारी गधे लेकर पहुंचे। मेले में खरीदारी करने वालों की भी बड़ी संख्या जुटी है। गधों की कीमत उनकी नस्ल, कद-काठी और ताकत के आधार पर तय हो रही है। व्यापारियों के मुताबिक, मेले में हर साल करोड़ों रुपये की खरीद-फरोख्त होती है। फिल्मी सितारों के नाम पर रखे जाते हैं गधों के नाम मेले में गधों के नाम फिल्मी सितारों के नाम पर रखे जाते हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, शाहरुख खान और संजय कपूर के नाम वाले गधे शामिल हैं। व्यापारी इन्हीं नामों से गधों की पहचान कराते हैं। औरंगजेब ने शुरू कराई थी मेले की परंपरा स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, चित्रकूट के इस मेले की शुरुआत मुगल शासक औरंगजेब ने कराई थी। बताया जाता है कि तभी से यह परंपरा चली आ रही है। समय के साथ मेले का रूप बदला, लेकिन गधों की खरीद-फरोख्त जारी है। दूर-दराज से आने वाले व्यापारी कई दिन पहले से मेले की तैयारी शुरू कर देते हैं। चित्रकूट की धार्मिक पहचान के साथ यह मेला भी देशभर में जाना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User