मुजफ्फरनगर में जिंदा जले हरियाणा के 6 लोग:पानीपत-खटीमा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कर जली कार

Nov 09, 2026 - 08:38
0
मुजफ्फरनगर में जिंदा जले हरियाणा के 6 लोग:पानीपत-खटीमा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कर जली कार
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास हरियाणा से मुजफ्फरनगर की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल पूरी तरह से टूट गया और कार दूसरी साइड जाकर पलट गई। इसके बाद गाड़ी में भीषण तरीके से आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और उसके भीतर सवार लोग फंस गए। हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दो तस्वीरें देखिए खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User