लखनऊ में धनतेरस पर 2.86 करोड़ रुपए की BMW बिकी:2 करोड़ से महंगी 4 कारों की बिक्री, मर्सिडीज और ऑडी की भी डिमांड रही
लखनऊ में इस बार धनतेरस पर लग्जरी कारों की खरीदारी पर जमकर पैसा बरसा। 20 अक्टूबर से 6 नवंबर तक शहर में करीब ढाई हजार कारों की बिक्री हुई। इनमें दो करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाली चार कारें और एक करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत वाली 20 कारें शामिल हैं। सबसे महंगी कार BMW X6 2.86 करोड़ रुपए में बिकीं। वहीं, BMW i7 की ऑन-रोड कीमत 2.80 करोड़ रुपए तक है। इस दौरान लग्जरी कारों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी तेजी से बढ़ी। मर्सिडीज और ऑडी कारों की डिमांड भी अधिक रही। BMW के शोरूम में करीब 45 कारों की डिलीवरी हुई, जबकि MG की मैजेस्टर की 15 और विंडसर की 80 से 100 तक गाड़ियां बिकीं। लग्जरी कारों की 3 तस्वीरें… करोड़ों की कारों के लिए खुले ग्राहकों के पर्स इस फेस्टिव सीजन में लखनऊ के लग्जरी कार बाजार में करोड़ों की गाड़ियों का खास क्रेज देखने को मिला। करोड़ों रुपए की कारें इस बार धनतेरस पर ग्राहकों ने खरीदी है। एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाली 20 कारों की बिक्री हुई। इससे साफ है कि शहर में लग्जरी कारों का बाजार लगातार विस्तार कर रहा है। बड़े कारोबारी, उद्योगपति और प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहक महंगी गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं। BMW X6 की ऑन-रोड कीमत 2.86 करोड़ BMW के चिनहट स्थित शोरूम में इस फेस्टिव सीजन करीब 45 कारों की डिलीवरी की गई। शोरूम की मार्केटिंग हेड परमप्रीत कौर के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार बुकिंग में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। BMW के साथ MINI ब्रांड की कारों को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला। शोरूम से मिली जानकारी के मुताबिक, BMW X6 की एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ और ऑन-रोड कीमत करीब 2.86 करोड़ रुपए है। BMW i7 की एक्स-शोरूम कीमत 2.65 करोड़ और ऑन-रोड कीमत करीब 2.80 करोड़ रुपए है। BMW M4 की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 करोड़ और ऑन-रोड कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपए है। वहीं BMW i5 की एक्स-शोरूम कीमत 79.60 लाख और ऑन-रोड कीमत करीब 84 लाख रुपए है। कार खरीदने पहुंचे लोगों की तस्वीरें… M2 और M40i जैसी कारों की भी मांग परमप्रीत कौर के मुताबिक, अल्ट्रा लग्जरी और परफॉर्मेंस कारों में BMW M2, M4 और M40i जैसे मॉडल की मांग रही। धनतेरस के आसपास तीन से चार अल्ट्रा लग्जरी कारों की डिलीवरी की गई। इस फेस्टिव सीजन में BMW शोरूम से करीब 45 कारें ग्राहकों को सौंपी गईं। इनमें SUV, सेडान और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं। उनका कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार लखनऊ के साथ आगरा और कानपुर में भी BMW की मांग बढ़ी है। अब लग्जरी कार खरीदने वाले ग्राहक सिर्फ पेट्रोल मॉडल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इलेक्ट्रिक कारों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। डॉक्टर और कारोबारियों की पसंद बन रहीं इलेक्ट्रिक कारें लग्जरी कारों के बाजार में सबसे बड़ा बदलाव ग्राहकों की पसंद में दिखाई दे रहा है। परमप्रीत कौर के मुताबिक, शहर के भीतर रोजाना सफर करने वाले डॉक्टर, क्लीनिक संचालक और बिजनेस ओनर्स इलेक्ट्रिक कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं लंबी दूरी और दूसरी जरूरतों के लिए पेट्रोल कारों की मांग भी बनी हुई है। BMW के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में i5 को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 84 लाख रुपए है। ग्राहकों का रुझान अब लग्जरी के साथ पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी की तरफ भी बढ़ रहा है। 54 लाख की MG मैजेस्टर की 15 डिलीवरी, विंडसर की 100 तक बिक्री MG के शोरूम में भी इस धनतेरस प्रीमियम और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अच्छी बिक्री हुई। अब्दुल रहमान के मुताबिक, कंपनी की प्रीमियम SUV मैजेस्टर की करीब 15 गाड़ियों की डिलीवरी की गई। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 46 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि ऑन-रोड कीमत लगभग 54 लाख रुपए है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में MG विंडसर की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली। इस फेस्टिव सीजन में करीब 80 से 100 विंडसर कारें बेची गईं। इनका औसत टिकट साइज करीब 20 लाख रुपए रहा। वहीं MG के नए इलेक्ट्रिक मॉडल टॉमहॉक को 300 से अधिक बुकिंग मिलीं। हालांकि, सप्लाई में कमी के चलते सभी बुकिंग की डिलीवरी नहीं हो सकी। पेट्रोल-डीजल से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड की तरफ बढ़े ग्राहक अब्दुल रहमान के मुताबिक, पिछले पांच-छह साल में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में बड़ा बदलाव आया है। पहले EV की हिस्सेदारी बेहद कम थी, लेकिन अब इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। ग्राहक पेट्रोल और डीजल के अलावा इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और CNG विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब ग्राहक सिर्फ गाड़ी की कीमत देखकर खरीदारी नहीं कर रहे, बल्कि फीचर्स, रनिंग कॉस्ट और बेहतर तकनीक को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि प्रीमियम सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है। मर्सिडीज और ऑडी की भी 100 से ज्यादा यूनिट बिकीं लखनऊ के लग्जरी कार बाजार में BMW के अलावा मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, वोल्वो और जगुआर लैंड रोवर जैसे ब्रांड्स की भी मांग बनी रही। उपलब्ध बाजार आंकड़ों के मुताबिक, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी की 100 से अधिक यूनिट की बिक्री हुई। ऑडी RS7 और RSQ8 जैसे महंगे मॉडल भी ग्राहकों की पसंद में शामिल रहे। ऑटोमोबाइल बाजार में इस बार SUV और प्रीमियम कारों का दबदबा रहा। ग्राहक अब गाड़ी खरीदते समय सिर्फ कीमत और माइलेज ही नहीं, बल्कि EMI, मेंटेनेंस, सुरक्षा, चार्जिंग सुविधा और रीसेल वैल्यू को भी ध्यान में रख रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)