दावत में पहुंचा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:सैटेलाइट बस अड्डे के पास पुलिस ने पकड़ा; पत्नी के साथ चरस सप्लाई के मामले में था फरार
बरेली में 25 हजार रुपये का इनामी मकबूल कुरैशी करीब एक साल तक ठिकाने बदलने के बाद शनिवार को गिरफ्तार हो गया। वह दावत में शामिल होने आया था। पूरनपुर लौटने के लिए सैटेलाइट बस अड्डे के पास वाहन का इंतजार करते समय बारादरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया।
मकबूल का नाम पत्नी के साथ चरस सप्लाई के मामले की जांच में सामने आया था। 10 सितंबर 2025 को बारादरी पुलिस ने दिव्यानी लॉन के पास छापा मारकर हुसनआरा को गिरफ्तार किया था। वह ग्राम मेवा शर्फापुर, थाना फरीदपुर की निवासी है। उसके पास से 1 किलो 488 ग्राम चरस मिली थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस के मुताबिक, जांच में पीलीभीत के पूरनपुर निवासी मकबूल कुरैशी का नाम सामने आया। वह पत्नी के साथ चरस सप्लाई करता था। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद मकबूल घर छोड़कर फरार हो गया था।
लगातार फरार रहने पर एसएसपी बरेली ने 5 नवंबर 2026 को उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस पूछताछ में मकबूल ने बताया कि चरस सप्लाई से होने वाली कमाई से वह परिवार का खर्च चलाता था और अपने शौक पूरे करता था। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पकड़े जाने के डर से वह फरार हो गया था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मकबूल के खिलाफ बारादरी थाने में एनडीपीएस एक्ट, भुता थाने में गैंगस्टर एक्ट और पीलीभीत के पूरनपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)