गंगा रेती में मेले का उद्घाटन:मोंटू गाडिया बोले- परंपरा और सहभागिता का प्रतीक है गंगा रेती का आयोजन
बुलंदशहर में अनूपशहर के गंगा रेती क्षेत्र में मेले और टेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष मोंटू गाडिया ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोंटू गाडिया ने कहा कि गंगा रेती का यह आयोजन क्षेत्र की परंपरा, संस्कृति और स्थानीय लोगों की सहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने आयोजकों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए मेले को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने की अपील की। कार्यक्रम में लाल प्रधान, योगिंदर प्रधान, अर्पित शर्मा और कुलदीप चौधरी सहित अनूपशहर की पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं पर चर्चा कर मेले के सफल संचालन में सहयोग का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)