ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:अमेठी में इन्हौना-रायबरेली मार्ग पर हुआ हादसा, चालक की तलाश जारी

Nov 29, 2026 - 08:00
0
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:अमेठी में इन्हौना-रायबरेली मार्ग पर हुआ हादसा, चालक की तलाश जारी
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में ठोकरपुर गांव के पास बीती रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक चन्द्रेश की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसा इन्हौना-रायबरेली मार्ग पर ग्राम सभा ठोकरपुर के पास हुआ। बताया गया कि चन्द्रेश बाइक से घर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शिवप्रकाश पुत्र छिट्टन प्रसाद निवासी ग्राम मऊ शर्की, जिला रायबरेली की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन्हौना-रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User