सुल्तानपुर में महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप:चाकू दिखाकर धमकाया, एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक और चांदा कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 23 अक्टूबर की रात की बताई घटना शिकायत के मुताबिक, महिला के पति का करीब चार साल पहले निधन हो गया था। वह अपने बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि 23 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे वह छोटे बच्चे को लेकर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान उसका बड़ा बेटा जाग गया और उसने दरवाजा बंद करने को कहा। दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो सका। इसके बाद महिला की आंख लग गई। महिला के अनुसार, इसी दौरान उसका जेठ जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने चाकू दिखाकर धमकाया, बच्चों को लेकर दबाव बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस चौकी के चक्कर लगाने का आरोप महिला का कहना है कि घटना के बाद से वह चांदा कोतवाली और गारवपुर पुलिस चौकी के कई चक्कर लगा चुकी है। उसने स्थानीय पुलिस चौकी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। थानाध्यक्ष बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई चांदा थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि महिला की बात सुनी गई है और आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)