गुरादरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु:पातालगंगा सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने महंत मानस धुरंधर दास महाराज के किए दर्शन

Nov 24, 2026 - 20:14
0
गुरादरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु:पातालगंगा सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने महंत मानस धुरंधर दास महाराज के किए दर्शन
मऊ में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को गुरादरी धाम मठ और पातालगंगा सरोवर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बीच सुबह से देर शाम तक स्नान, परिक्रमा और दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने पातालगंगा सरोवर में स्नान कर मठ में महंत मानस धुरंधर दास महाराज के दर्शन किए। इसके बाद बाबा घनश्याम दास की समाधि पर फूल-बताशे चढ़ाकर शीश नवाया और भभूति को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। किसानों ने नई फसल की पहली उपज के रूप में सब्जियां, अनाज और ईख बाबा को अर्पित कर परंपरा निभाई। मेले में झूले, घरेलू सामान, खाद्य पदार्थ और प्रसाद की दुकानों पर भीड़ रही। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली। मठ के सेवादारों और समाजसेवियों ने सहयोग किया। देर शाम तक मेले में चहल-पहल बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User