देवरिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन:राजस्व मामलों में देरी और रिकॉर्ड की गलतियों को लेकर ट्रांसफर की मांग की
देवरिया में तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों ने बुधवार को दिन में 11 बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन शुरु किया जो दो बजे तक जारी रहा। उन्होंने राजस्व मामलों के निपटारे में देरी और रिकॉर्ड की गलतियां ठीक न करने का आरोप लगाया। वकीलों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के ट्रांसफर की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी और मंत्री विजयसेन यादव की मौजूदगी में आमसभा हुई, जहां सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ। वकीलों का कहना है कि धारा 31/32, 24, 80 और 116 के मामले समय पर हल नहीं हो रहे, जिससे वादकारियों और वकीलों को परेशानी हो रही है। राजस्व रिकॉर्ड में गलतियां सुधारने के लिए अधिकारियों से संपर्क के बाद भी समस्या बनी हुई है। जिलाधिकारी को पहले भी बताया गया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर के ट्रांसफर की मांग करते हुए प्रस्ताव की कॉपी जिलाधिकारी और शासन को भेजने की बात कही। वकीलों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर तालाबंदी और हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में कई वकील शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)