हमीरपुर में किसानों का प्रदर्शन, दी चेतावनी:मांगें नहीं मानीं तो नवंबर में देंगे धरना, सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन
हमीरपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को 7 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। यूनियन ने सरकारी समितियों पर डीएपी व यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता और निजी खाद-बीज दुकानों पर तय दर से ज्यादा कीमत पर बिक्री की जांच व कार्रवाई की मांग की। दुकानों के बाहर दरें साफ दिखाने की भी मांग की। किसान यूनियन ने बताया कि मौदहा, सरीला और हमीरपुर तहसील के गांवों में अन्ना गोवंश फसलें खराब कर रहे हैं। संगठन ने गोवंश को तुरंत गोशालाओं में रखने और फसलों को बचाने के लिए कदम उठाने की मांग की। बीज वितरण में गड़बड़ी और किसान दिवस के आयोजन पर सवाल उठे। यूनियन ने हमीरपुर में किसान दिवस का आयोजन अब्दुल कलाम सभागार में डीएम की अध्यक्षता में कराने की मांग की। शिवपूजन निषाद ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर नवंबर में धरना-प्रदर्शन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)