देवरिया में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, युवक की पहचान में जुटी जीआरपी

Nov 28, 2026 - 12:43
0
देवरिया में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, युवक की पहचान में जुटी जीआरपी
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी के मुताबिक, मेमो के जरिए स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास किलोमीटर संख्या 456/20-18 के नजदीक शव मिलने की जानकारी मिली थी। शुरुआती जानकारी में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई गई है। उसकी कद-काठी औसत, रंग सांवला और चेहरा लंबा है। चेहरे पर हल्की काली दाढ़ी है। युवक ने बेज रंग की जैकेट, काले रंग की छींटदार शर्ट, नीली टी-शर्ट, नीले रंग का लोअर, काला हाफ पैंट और मैरून रंग का अंडरवियर पहना था। कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान जीआरपी हुलिए और कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और साफ हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User