लखीमपुर में दिखा ठंड का असर, तापमान में गिरावट:आसपास कोहरा छाया, लोग स्वेटर-जैकेट पहनकर निकले

Nov 25, 2026 - 08:17
0
लखीमपुर में दिखा ठंड का असर, तापमान में गिरावट:आसपास कोहरा छाया, लोग स्वेटर-जैकेट पहनकर निकले
लखीमपुर खीरी में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा। ठंड के चलते सुबह घरों से निकलने वाले लोग स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए। मॉर्निंग वॉक करने वालों और काम पर जाने वाले लोगों ने गर्म कपड़े पहने। कोहरे के कारण सुबह ठिठुरन महसूस हुई। सूरज निकलने के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को सुबह एहतियात बरतने की सलाह दी है। मॉर्निंग वॉक या बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User