एक करोड़ से चौड़ा और सुंदर बना नरेंद्र मोदी पथ:आगापुर मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत, चार साल में बुनियादी सुविधाओं पर खर्च हुए 500 करोड़ रुपए

Nov 06, 2026 - 21:27
0
एक करोड़ से चौड़ा और सुंदर बना नरेंद्र मोदी पथ:आगापुर मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत, चार साल में बुनियादी सुविधाओं पर खर्च हुए 500 करोड़ रुपए
रामपुर। शहर के ज्वालानगर स्थित नरेंद्र मोदी पथ का करीब एक करोड़ रुपए की लागत से चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराया गया है। मार्ग पर आकर्षक लाइटें भी लगाई गई हैं, जिससे रात में पूरा रास्ता रोशनी से जगमगा रहा है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मार्ग का लोकार्पण किया। चौड़ीकरण से आवागमन में मिलेगी राहत दरअसल, आगापुर मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन जाम लगता था। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी होती थी। लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक आकाश सक्सेना ने मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी दिलाई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब इसे लोगों के लिए समर्पित कर दिया गया है। मोहल्ले और गलियों तक दिखे विकास का असर लोकार्पण के दौरान विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि रामपुर को विकसित और आधुनिक शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों को बेहतर बनाने के साथ प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी पथ का चौड़ीकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और मार्ग की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़ी परियोजनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए। आम नागरिक को अपने मोहल्ले, गली और सड़क पर भी इसका लाभ दिखाई देना चाहिए। इसी सोच के साथ नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साढ़े चार साल में बुनियादी सुविधाओं पर खर्च किए 500 करोड़ विधायक ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में रामपुर में करीब 500 करोड़ रुपए केवल बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खर्च किए गए हैं। इसमें सड़क निर्माण, गलियों का सुधार, नाले-नालियों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प रामपुर को ऐसा शहर बनाने का है, जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर की पहचान विकास, स्वच्छता और सुंदरता के रूप में स्थापित हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User