धरा धाम गौरव सम्मान समारोह:समाजसेवा में योगदान देने वाली विभूतियों को किया सम्मानित, समरसता पर हुई चर्चा
गोरखपुर में धरा धाम इंटरनेशनल की ओर से धरा धाम गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. परमानंद पाण्डेय ने किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार अग्रहरि, अर्जुन सिंह, आलोक बर्नवाल, कुशल दुबे, आशीष शर्मा, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, हरीश सिंह, राजकपूर गौतम, करीम मेंहदावली, शैलेश सिंह राजन, के.सी. चौधरी, अतुल सिंह, महबूब पठान, धरा धाम प्रतिनिधि पी.एन. पांडेय, अभय नाथ दुबे, अनूप मिश्र, शोएब सिद्दीकी, अरुण देव सिंह और नई दिल्ली की डॉ. पारुल राज को सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेवा, मानवता, सामाजिक समरसता और विश्व बंधुत्व के मूल्यों पर चर्चा की गई। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लिए योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना और सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)