झांसी में 150 फीट ऊंचाई से खादान में कूद युवक:गर्लफ्रेंड के पति से विवाद होने के बाद उठाया कदम, 3 घंटे बाद शव मिला,

Nov 29, 2026 - 17:21
0
झांसी में 150 फीट ऊंचाई से खादान में कूद युवक:गर्लफ्रेंड के पति से विवाद होने के बाद उठाया कदम, 3 घंटे बाद शव मिला,
झांसी में रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में प्रेम प्रसंग से आहत 25 वर्षीय युवक ने 150 फीट ऊंची खदान से पानी से भरी गहरी खाई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले सुबह युवक का अपनी प्रेमिका के पति से इस बात को लेकर विवाद हुआ था कि प्रेमिका किसकी है, जबकि प्रेमिका दोनों को छोड़कर किसी तीसरे युवक के साथ जा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। डेली गांव निवासी राजू उर्फ राजेंद्र (25) पुत्र स्व. बालकिशन आदिवासी अपनी मां बसंती के साथ रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि बड़े भाई महेंद्र और दूसरे नंबर के भाई जयेंद्र (जय हिंद) हैं। कुछ वर्ष पूर्व राजू के पिता का निधन हो गया था। पहली पत्नी ने छोड़ा, दूसरी अनीता से हुआ प्रेम परिजनों के अनुसार, राजू की शादी वर्ष 2020 में तालबेहट के रजावन गांव निवासी अनीता से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इसी दौरान परवई गांव में उसकी मुलाकात अनीता नाम की एक अन्य विवाहिता से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और महिला दीपावली के बाद तक राजू के साथ ही रही, लेकिन इसके बाद वह अचानक कहीं चली गई। अनीता मेरी है' कहकर सुबह हुआ था विवाद मृतक के भाई जहिन्द ने बताया कि रविवार सुबह महिला का पति उदल अपनी पत्नी को ढूंढते हुए डेली गांव पहुंचा था। वहां पता चला कि अनीता न तो अपने पति के पास है और न ही राजू के पास, बल्कि वह किसी तीसरे व्यक्ति के साथ चली गई है। इसी बात को लेकर सुबह राजू और उदल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों आपस में इस बात पर उलझ रहे थे कि 'अनीता मेरी है'। विवाद के कुछ देर बाद राजू ने भाई जयेंद्र से इलाज कराने के बहाने 100 रुपये मांगे। उन पैसों से उसने शराब पी और गांव स्थित 150 फीट ऊंची खदान पर पहुंचकर करीब 30 फीट गहरे पानी में छलांग लगा दी। 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिला शव युवक के खदान में कूदने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रक्सा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। खाई में पानी अधिक होने के कारण स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राजू का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। "युवक द्वारा खदान में कूदकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User