मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री से लौट रहे मजदूर पर जानलेवा हमला:एक बाइक पर आए 4 युवकों ने सिर फोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Nov 29, 2026 - 18:12
0
मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री से लौट रहे मजदूर पर जानलेवा हमला:एक बाइक पर आए 4 युवकों ने सिर फोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा में रविवार शाम करीब 5 बजे फैक्ट्री से घर लौट रहे मजदूर कृष्ण कश्यप उर्फ भीम कश्यप पर बाइक सवार चार युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने कई किलोमीटर तक उसका पीछा किया और गांव के रास्ते में रोककर मारपीट की। हमले में कृष्ण का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे हमलावरों के चंगुल से बचाया। रास्ते में कहासुनी के बाद किया हमला पीड़ित और ग्रामीणों के अनुसार, कृष्ण उर्फ भीम अपने एक साथी के साथ बाइक से फैक्ट्री से घर लौट रहा था। इसी दौरान सिखेड़ा- बेहड़ा अस्सा मार्ग पर रजवाहे के दोमुंही पर उसका बाइक सवार चार युवकों से आमना-सामना हुआ। आरोपियों ने पहले उससे कहासुनी की और फिर बेहड़ा अस्सा गांव तक पीछा किया। रास्ते में रोककर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर ग्रामीणों के पहुंचने पर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई गई है। घटना के दौरान हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। ग्रामीणों ने बाइक सवार युवकों में से एक की पहचान करने का दावा किया है। आरोप है कि आरोपी सिखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घायल कृष्ण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User